Connect with us

कुमाऊँ

प्रदीप को सौंपी अल्मोड़ा की जिम्मेदारी

पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए यूथ कांग्रेस ने कमर कस ली है, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या के निर्देश पर उत्तराखंड यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने प्रदेश महासचिव प्रदीप नेगी को सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी है।

श्री नेगी को अल्मोड़ा जनपद के अंदर यूथ कांग्रेस को मजबूत करने को कहा गया है। गौर तलब है कि अल्मोड़ा जनपद में 6 विधानसभा सीटें हैं। जहां पर यूथ कांग्रेस को बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर और विधानसभा स्तर पर मजबूत करने का काम प्रदीप द्वारा किया जाएगा। वही अल्मोड़ा जिले का प्रभार मिलने के बाद प्रदीप नेगी का कहना है, पार्टी नेतृत्व ने उनके ऊपर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News