Connect with us

उत्तराखण्ड

ऋषिकेश एम्स में इसी महीने से शुरू होगी हेली एंबुलेंस सेवा

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश देश के समस्त एम्स में पहला ऐसा केंद्र बनने जा रहा है, जहां से हेली एंबुलेंस सेवा संचालित होगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग के बाद एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने बताया कि 15 नवंबर तक एम्स ऋषिकेश को हेली एंबुलेंस उपलब्ध हो जाएगी और इसी माह संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

हेली एंबुलेंस सेवा का संचालन केंद्र और उत्तराखंड सरकार की 50-50 प्रतिशत की साझेदारी में होना है। अनुबंधित कंपनी एक महीने में 45 घायलों और मरीजों को निशुल्क हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराएगी। हेली एंबुलेंस पूरे उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश के 100 किमी के दायरे में सेवा मुहैया कराएगा।

इसी महीने शुरू होगी हेली एंबुलेंस सेवा
उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्र में ड्रोन से दवाएं उपलब्ध कराने का ट्रायल सफल कर चुके एम्स के सफर में शीघ्र एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। अच्छी खबर यह है कि ऋषिकेश एम्स से हेली एंबुलेंस सेवा इसी माह शुरू हो जाएगी। एम्स ऋषिकेश को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से एक हेलीकाप्टर उपलब्ध कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हल्की चोटें आईं

More in उत्तराखण्ड

Trending News