Connect with us

उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ हाइवे पर पहाड़ी से गिरा भूस्खलन, सड़क बंद

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास दोपहर करीब 12:15 पर पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। यहां पर हाईवे पर बने टनल का मुहाना है। गनीमत रही कि इस दौरान यहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

जोशीमठ में बदरीनाथ हाईवे कल सुबह 7 बजे से बंद पड़ा है। यहां पर कल भारी चट्टान आने के हाईवे पर यातायात बंद हो गया। अभी यहां पर हाईवे को खोलने का काम जारी है। हाईवे बंद होने से सभी वाहनों को रोका गया, जिसके चलते इस क्षेत्र में कोई वाहन नहीं चल रहे हैं।

अभी फिलहाल तीन दिन से कोई बारिश नहीं हुई है। उसके बाद भी पहाड़ भरभराकर टूट रहे हैं। जिस जगह पर पागल नाला में भूस्खलन हुआ है वो पुराना लैंडस्लाइड जोन है। अभी यहां पर मलबे को हटाया नहीं जा सका है। जोशीमठ में हाईवे टूटने से बड़ी संख्या में यात्री वहां फंसे हुए हैं। आज मतदान के चलते होटल और दुकाने भी बंद हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज बुधवार को कई दौर की तेज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं मंडल के चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  कुरियर बॉय बनकर घर में घुसे बदमाश, बुजुर्ग दंपत्ति को बनाया बंधक , लाखों की नगदी व गहने लूटकर हुए फरार

More in उत्तराखण्ड

Trending News