Connect with us

उत्तराखण्ड

रोडवेज बस हुई सड़क हादसे का शिकार

देहरादून। गंगोत्री से उत्तरकाशी मुख्यालय आ रही रोडवेज बस के टायर सड़क से बाहर निकल गए। गनीमत रही कि हादसा में किसी भी यात्री को कोई क्षति नहीं पहुंची। बस में सवार 32 यात्रियों की जिंदगी बाल-बाल बची। थाना प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने बताया की चालक ने गलत साइड में स्टेयरिंग काट दी थी।

शुक्रवार सुबह उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गंगोत्री से मुख्यालय की ओर से जा रही 32 यात्रियों से भरी रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से भेज दिया गया है। वहीं बस को निकालने के लिए क्रेन बुलाई जा रही है

यह भी पढ़ें -  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में चंदन सागर घायल
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News