Connect with us

कुमाऊँ

कोरोनाकाल में रोडवेज के 30 कर्मचारियों की मौत व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

टनकपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक आहूत न होने के फलस्वरूप आज संगठन के टनकपुर मंडल द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में कांग्रेस की हल्द्वानी विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन हो जाने पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। इसके साथ ही उत्तराखंड रोडवेज के 30 कर्मचारियों का वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से असमय मृत्यु को प्राप्त हो जाने का भी दुःख जताया। शोक सभा के माध्यम से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखते हुए सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोक सभा में राजेंद्र सिंह मलिक क्षेत्रीय अध्यक्ष, विनोद नौटियाल क्षेत्रीय मंत्री, इंद्र सिंह बिष्ट प्रांतीय संयुक्त मंत्री, राजेंद्र बिष्ट क्षेत्रीय सदस्य, विक्रम भट्ट सदस्य, रेवाधर चौड़ाकोटि कार्यशाला अध्यक्ष, पंकज पंत ट्रैफिक शाखा मंत्री, जगबीर सिंह सदस्य, प्रमोद जोशी सदस्य, प्रमोद नौटियाल सदस्य, योगेश सिंह सदस्य, रमेश चंद्र भट्ट सदस्य, नवीन सिंह कुंवर सदस्य, बलदेव प्रसाद सदस्य,एवं सुशील कुमार सदस्य आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संवाददाता गौरव शर्मा टनकपुर

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News