Connect with us

Uncategorized

Rudraprayag Accident: भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, 3 की मौत

 

Accident in Rudraprayag

Rudraprayag Accident: रुद्रप्रयाग से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। भीरी-ककोला मोटर मार्ग एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन

हादसा बीती रात का है। जानकर के अनुसार भीरी से औरिंग की तरफ आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशकार के बाद रात के अंधेरे में वाहन से लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

हादसे में 3 की मौत

प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी के अनुसार मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30) निवासी रुद्रप्रयाग, अंशुल (28) निवासी रुद्रप्रयाग और अमित सिंह (35) निवासी रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को भी जानकारी दे दी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आशारोड़ी पर फिर हुआ सड़क हादसा: पेड़ से टकराया राशन से बहार ट्रक, एक की मौत, एक घायल

More in Uncategorized

Trending News