Connect with us

Uncategorized

रुद्रपुर: भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने पिता की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी परिवार के साथ फरार; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान


ऊधमसिंह नगर: रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने पिता की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बेटे और मृतक के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 7 आजदनगर में तोताराम (50) अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। तोताराम ई-रिक्शा चलाते थे और छह महीने पहले पैर टूटने के बाद कुछ काम नहीं कर रहे थे। उनका अपने बड़े बेटे और युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह इसी विवाद के चलते दीपक ने चाकू मारकर पिता की हत्या कर दी और परिवार सहित भाग गया।

किरायदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए थे। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।

भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष् ने बताया कि इस मामले में आरोपी नेता को मंडल अध्यक्ष् उत्तरी मंडल धीरज गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  रुद्रप्रयाग में हालात अभी भी तनावपूर्ण: नगरासू गुरुद्वारा में चौथे दिन भी निहंगों का कब्जा, क्षेत्र में दहशत

More in Uncategorized

Trending News