Connect with us

कुमाऊँ

ग्रामीण उठायेंगे बिर्थी फॉल की सफाई का जिम्मा

मुनस्यारी। थल- मुनस्यारी मार्ग स्थित प्रसिद्ध बिर्थी फॉल का दीदार करना है तो आपको इसके लिए 20 रुपये चुकाने होंगे।
बिर्थी के ग्रामीणों ने झरने के आसपास लगे गंदगी के अंबार को देखते हुए यह निर्णय लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक यहां रुकने वाले हर व्यक्ति से धनराशि ली जाएगी, जो ग्राम सभा के खाते में जमा होगी। इन्हीं पैसों से झरने के आसपास सफाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी ग्रामीण उठाएंगे।
विश्व प्रसिद्ध मुनस्यारी के बिर्थी फॉल की सुंदरता का आनंद लेने वालों को अब 20 रुपये खर्च करने होंगे। रविवार को झरने के आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बिर्थी के ग्रामीणों ने प्रधान तुलसी देवी की अध्यक्षता में बैठक की। प्रधान ने कहा बिर्थी में झरने की सुंदरता को निहारने हर रोज सैकड़ों लोग यहां पहुंचते हैं। लेकिन कोई भी सफाई का ध्यान नहीं रखता। इससे झरने के आसपास गंदगी का अंबार लग रहा है। इसकी सफाई अब ग्राम सभा करेगी। इसके लिए यहां पहुंचने वाले हर व्यक्ति से 20 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इसी धनराशि से यहां की सफाई व्यवस्था होगी, जिसकी जिम्मेदारी ग्रामीण उठाएंगे। कहा इस धनराशि का पूरा हिसाब रखा जाएगा।

-तीर्थराज सिंह मेहता

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News