Connect with us

उत्तराखण्ड

सैनिक कल्याण मंत्री ने दी बलिदान दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

-प्रेम सिंह दानू

लालकुआं (नैनीताल) । सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लालकुआं के बिंदुखत्ता में अमर शहीद लांसनायक मोहन नाथ गोस्वामी (अशोक चक्र से अलंकृत) के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने इंद्रानगर स्थित शहीद स्थल पर शहीद लांसनायक मोहन नाथ गोस्वामी की प्रतिमा लगाने के सैनिक कल्याण अधिकारियों को निर्देशित किया।

श्री जोशी ने शहीद लॉसनायक मोहन नाथ गोस्वामी के उत्कृष्ट वीरता का प्रदर्शन एवं उनके बलिदान के दृष्टिगत राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय इन्द्रानगर 01 बिन्दुखत्ता, नैनीताल का नाम लॉसनायक मोहन नाथ गोस्वामी (अशोक चक्र से अलंकृत) रखा गया है, जिसका उद्घाटन भी किया गया। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हर देशवासी का कर्तव्य है और पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने 14 गढ़वाल रायफल्स के शहीद नंदा बल्लभ देवराडी को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर शहीद की पत्नी भावना गोस्वामी, लालकुआँ विधायक मोहन सिंह बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष जगदीश पंत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुबोध शुक्ला, के खिलाफ सिंह दानू, कै प्रताप सिंह बिष्ट, के इंदर सिंह पनेरी, प्रकाश मिश्रा, सेवा मेडल चंद्रशेखर उप्रेती, चंचल सिंह कोरंगा, प्रताप सिंह, आनंद सिंह, दलवीर सिंह कफोला, शंकर सिंह चुफाल, सुंदर सिंह खनका, कुंदन सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रकाश गुर्रानी, मूलचंद कोरी, गोपाल नेगी, दीपक नेगी सहित पूर्व सैनिक तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का चुनावी मंथन तेज, मदन कौशिक ने संभावित दावेदारों के साथ की बैठक
Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News