Connect with us

उत्तराखण्ड

शादीशुदा प्रेमी से शादी के लिए इंकार करने पर खा लिया सल्फास

प्रेमिका ने शादीशुदा प्रेमी से शादी करने से इंकार किया तो युवक ने सल्फास खा लिया। युवक को पूछताछ के लिए चौकी पर बुलाया था। जहां उसने पुलिस के सामने ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको आनन फानन में लक्सर के अस्पताल ले जाया गया। यह मामला हरिद्वार का है।

जानकारी के अनुसार लक्सर में प्रेम प्रसंग के चलते शादी करने को लेकर युवक और युवती के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के परिवार वाले अपनी अपनी शिकायत लेकर लक्सर कस्बा चौकी पहुंच गए। जहां पर पूछताछ के दौरान प्रेमी युवक ने पुलिस चौकी में वॉशरूम जाने का बहाना बनाया और सल्फास खा लिया। जिससे पुलिस के हाथ पैर फूल गए।
युवक की तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में पुलिस और परिवार वाले युवक को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया है कि प्रेमी युवक पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक 3 साल का बच्चा भी है। कहा जा रहा है प्रेमी का उसकी प्रेमिका से शादी के पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की शादी वर्ष 2019 में हो चुकी है।

यह भी पढ़ें -  9 सितम्बर को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष, नेताओं की बढ़ी टेंशन, सामने आ सकती है सीक्रेट लिस्ट!
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News