Connect with us

कुमाऊँ

सारथी बनकर किया प्रियंका गांधी का स्वागत, प्रियंका बोली इंदिरा की याद में सुमित को बनाएं विजयी

हल्द्वानी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की सह प्रभारी प्रियंका गांधी आज यहां पहुँची। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुमित प्रदेश के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि इंदिरा हृदेयश की याद में और हल्द्वानी के विकास हेतु सुमित को विजयी बनाना है।

बता दें की सुमित हृदेयश स्वयं इससे पहले हेलीपैड पर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के सारथी बनकर उनका स्वागत करने पहुँचे। उन्होंने हैलीपैड से लेकर एमबी इंटर कॉलेज के जनसभा मैदान तक सारथी बनकर प्रियंका गांधी को अपनी कार से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया।

इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम एवं लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत,उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे। इसके बाद जनसभा का संचालन भी सुमित ने स्वयं ही किया।

कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सुमित उनके बेटे के समान हैं, तो प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी दादी पूरे देश की इंदिरा थीं तो इस मंडल के लोगों ने अपनी ही इंदिरा खड़ी कर दीं, नाम था इंदिरा हृदयेश। उन्होंने कहा कि सुमित कांग्रेस के भविष्य हैं। इसलिए उनके हाथ मजबूत बनायें।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News