Connect with us

कुमाऊँ

धूमधाम से मनाया सारथी फाउंडेशन ने मातृ दिवस

हल्द्वानी। मातृ दिवस के मौके पर सारथी फाउंडेशन कार्यालय में माताओं को सम्मानित किया गया। जिनके द्वारा समाज को अपने बच्चों द्वारा सराहनीय योगदान के लिए प्रेरित किया गया।

इसी सिलसिले में श्रीमती मुन्नी पांडे जिनके दोनों बेटों (कर्नल आलोक पांडे, कैप्टन प्रदीप पांडे) ने देश सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया। इसके साथ ही श्रीमती दया जोशी जिनके सुपुत्र ( अभय जोशी) भारत के वित्त विभाग में उप निदेशक पद पर तैनात है और उन्होंने IES की परीक्षा में देश में पहला स्थान प्राप्त किया। श्रीमती विनीता वर्मा जो कि वे ऐसी महिला हैं जिन्होंने समाज के दिव्यांग और गरीब बच्चों को अपने बच्चों की तरह प्यार और लालन पालन करती है।

विजया चौधरी जो कि एक पुलिस विभाग में कार्यरत है और सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहती हैं। सारथी परिवार ने आज ऐसी सभी महिलाओं को अपने कार्यालय विमल कुंज छोटी मुखानी में सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए संस्था के सभी पदाधिकारियों ने महिला दिवस की बधाई देते हुए मां की महत्ता को समझाया।
इस दौरान सुमित्रा प्रसाद,नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी,दिशांत टंडन,मदन मोहन जोशी,जाकिर हुसैन, गिरीश चंद्र लोहनी,दीप्ति चुफाल, आशा शुक्ला, सुषमा सिंह,केतन जायसवाल,कर्नल आलोक पांडे,चंपा त्रिपाठी,मंजू शाह,रिया पांडे,भवानी सूठा,संदीप भट्ट, खष्टी पलडिया आदि उपस्थित रहे।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News