Connect with us

उत्तराखण्ड

सारथी फाउंडेशन समिति का द्वितीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजन, देखिए कौन कौन रहे उपस्थित

हल्द्वानी। आज सारथी फाउंडेशन समिति का द्वितीय वार्षिकोत्सव को मुख्य अतिथि संपादक उत्तरांचल दीप एवं प्रबंधक बी एल एम अकादमी साकेत अग्रवाल, श्री नानकमत्ता साहेब महासचिव अमरजीत सिंह बोपाराई, ए वन इंडस्ट्रीज के प्रबंधक मुकेश सिंह चौहान, सारथी के संस्थापक संयोजक नवीन पंत, संस्थापक सदस्य ज्ञानेंद्र जोशी एवं अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर एवं महिलाओं ने सगुन आखर गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत फूल बुके, पटका, माला से स्वागत किया गया। इसके पश्चात सर्वप्रथम श्री सीताराम गोपाल गौधाम समिति हल्दीखाल दामुवाधुंग को गौ चारे हेतु संस्था द्वारा चेक सौंप कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। संस्था के

संस्थापक संयोजक नवीन पंत ने सभी आए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था आप सभी के सहयोग से आज अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर गई है और लगातार सभी के सहयोग से जगह जगह मैं अनेकों कार्य को कर रही है विगत वर्ष चलाए गए पर्यावरण आरक्षण हेतु सारथी थैले को सभी ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया और इसके प्रचार प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था के संस्थापक सदस्य और कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र जोशी ने संस्था के वर्षभर के कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संस्था के महिला सदस्यों ने अपनी लोग संस्कृति एवं प्लास्टिक के हानियों के बारे में नाटक प्रस्तुत कर सभी को संदेश दिया। नैनीताल से आई नैनी महिला जागृति संस्था ने कुमाऊनी संस्कृति से संबंधित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी साथ ही पी डी मेमोरियल स्कूल के बच्चों द्वारा कुमाऊनी संस्कृति पर आधारित जागर की मनमोहक प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को केंद्र की बड़ी सौगात!, 528 सड़कें और 19 पुल होंगे तैयार

कार्यक्रम का संचालन दीक्षा पन्त पाण्डे ने किया

हल्द्वानी क्षेत्र के उत्तराखंड बोर्ड के 10 वी कक्षा में स्कूल स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय आने वाले 14 उदयमान बच्चों को सम्मान, पर्यावरण क्षेत्र के डॉ आशुतोष पंत, मदन बिष्ट, रोजगार क्षेत्र से डॉ मुकेश बेलवाल, विशेष सम्मान में दिनेश पंत बॉलीवुड लेखक एवं कवि, वर्षा आर्य समाजसेवी शिक्षाविद, रिनिसा लोहनी जुजुत्शु की अंडर 12 की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी, योगेश पांडे एवं गिरिश लोहनी को भी सम्मानित किया।

इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरमवाल, कार्तिक हरबोला, डी के पंत, विनोद दानी, मुकुल बलुटिया, नेत्रबल्लभ जोशी, शोभा बिष्ट, दीक्षा पंत पांडे, शीला भट्ट, पूजा पंत, भावना जोशी, राजेश पंत, जाकिर हुसैन, केतन जायसवाल,उमेश सैनी, शांति भट्ट, राशि जैन, संतोष गौड़, कपिल, कृष्णा,आनंद आर्य, तारा बिष्ट, तनुजा टकवाल, हेमा जोशी, सुनीता उपाध्याय, सोना तिवारी, मीना शाही, रमा जोशी, रंजना जोशी, भावना पांडे आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News