Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी : भागीरथी नदी में फंसे दो व्यक्ति, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

जिले के उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़, आर्च पुल के समीप भागीरथी नदी में दो फंसे 2 व्यक्तियों को राज्य आपदा मोचन बल ने सफल रेस्क्यू किया ।जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने जिला आपदा प्रबंधन को सूचना दी कि आर्च पुल, चिन्यालीसौड़ के समीप नदी के बीच में 2 व्यक्ति फंस गए है। जो पानी के तेज बहाव के चलते वहां से निकल नहीं पा रहे है। सूचना पर पोस्ट चिन्यालीसौड़ से उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम राफ्ट व आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए राफ्ट की सहायता से नदी के बीच में पहुंचकर फंसे हुए दोनों व्यक्तियों को रेस्क्यू कर नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। इन व्यक्तियों में विजय भूषण पुत्र इंद्रदेव नौटियाल ग्राम तुल्याड़ा सुनारगांव और किशोरी लाल पुत्र बड़की लाल निवासी सिगोट डुंडा उत्तरकाशी थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत हुए भावुक, बोले- 'धारी देवी और पिता की कसम, मैंने जेनी को छुआ तक नहीं'

More in उत्तराखण्ड

Trending News