Connect with us

कुमाऊँ

नियत में खोट:चुनाव नजदीक देख दमुआढुंगा की आ गई याद: जोशी

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भुवन चंद्र जोशी ने कहा कि कांग्रेस को पिछले 20 सालों से दमुआढुंगा के मालिकाना हक की याद नहीं आई। हर साल चुनावी समय में बीजेपी हो या कांग्रेस उनको दमुआढुंगा के लोगों की मालिकाना हक की याद आ ही जाती है , जब तक सत्ता में और विपक्ष में रहते हैं तो तब केवल अपने लोगों की और अपनी सुविधा की याद आती है। अब दमुआढुंगा के लोगों को यह बात समझ में आ जानी चाहिए की हमेशा की तरह फिर चुनावी मुद्दा बनने की बारी उनकी है इसलिए जब तक इस छलावे से बाहर नहीं निकलेंगे तब तक उनको कोई भी सुविधा मिलना मुश्किल लगता है। अब जनता को इनके मकड़जाल से बाहर निकलना ही होगा तभी जनता का और उत्तराखंड का सही तरीके से विकास होने की संभावना है। श्री जोशी ने प्रदेश में तत्काल भूकानून लगाए जाने की पहल भी की। उत्तराखंड में भू कानून को लेकर यूकेडी फिर से प्रदेश में आंदोलन करेगी।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News