Connect with us

उत्तराखण्ड

भारतीय मास्टर फुटबॉल टीम में उत्तराखंड से इन 2 खिलाड़ियों का हुआ चयन

जकार्ता इंडोनेशिया में मास्टर एशिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट जो कि 18 अगस्त से 21 अगस्त तक खेला जाएगा इसमें भारतीय टीम प्रतिभाग कर रही है इसमें उत्तराखंड के 2 खिलाड़ियों का चयन हुआ है सुभाष अरोड़ा एवं पिथौरागढ़ से विनोद सिंह वल्दिया दोनों ही पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं दोनों ही बनारस स्पोर्ट्स हॉस्टल के छात्र रह चुके हैं उत्तराखंड के लिए बहुत गर्व की बात है इस टूर्नामेंट में एशिया की 10 टीम में देशों की टीमें प्रतिभाग करेंगे दोनों ही खिलाड़ी 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं जो कि अपने आने वाले युवा खिलाड़ियों के प्रेरणा स्रोत हैं इस उम्र में भी अपने आप को कैसे फिट रखा जा सकता है इन्होंने करके दिखाया है सबसे बड़ी बात यह है कि इनके पूर्व प्रशिक्षण शाहनवाज खान जिनकी आयु लगभग 88 वर्ष है उन्होंने अभी भी उसी तरह से संदेश भेजकर इनको खेलने की हिदायत दी है जैसे 45 वर्ष पूर्व प्रशिक्षण दिया करते थे श्री सुभाष अरोरा को यंग क्लब तथा खिलाड़ियों द्वारा ढेर सारी शुभकामनाएं. सुभाष अरोड़ा जी को यंग क्लब हल्द्वानी तथा कॉर्बेट फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों द्वारा शुभकामनाएं दी गई देश एवं प्रदेश का नाम विदेश में भी रोशन करने की आशा व्यक्त की पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी मदनलाल एवं कपिल देव द्वारा भी शुभ शुभकामनाएं भेजी गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  30 अक्टूबर से देहरादून में भव्य आयोजन!, दशै-दीपावली महोत्सव में नेपाली-उत्तराखंडी संस्कृति की झलक

More in उत्तराखण्ड

Trending News