Connect with us

कुमाऊँ

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वाधान में शुरू हुई सीनियर पुरूष डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग

रानीखेत। सीनियर पुरुष डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच बसभीरा स्पोर्ट्स क्लब और अल्मोड़ा क्रिकेट अकैडमी के मध्य खेला गया। बसभीरा स्पोर्ट्स क्लब ने 18 रनों से मैच जीता, बसभीरा स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, बसभीरा स्पोर्ट्स क्लब की टीम 26.2 ओवर में 188 रनों पर आल आउट हो गई। प्रमोद गुसाई ने 59 रनों की पारी खेली और साथ में अंकित बडोनी ने 31 और महेंद्र ने 31 रन का योगदान दिया।

अल्मोड़ा क्रिकेट अकैडमी के लिए बसंत भट्ट और सूरज सिंह ने 3-3 एवं भुवन बोरा और मनोज ने 2-2 विकेट लिए। अल्मोड़ा क्रिकेट अकैडमी के लिए रोहित सिंह ने 74 रन और बसंत भट्ट ने 35 रन बनाए।
बसभीरा स्पोर्ट्स क्लब के लिए कन्हैया तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए, और महेंद्र ने 3 विकेट , अंकित बडोनी ने 2 विकेट लिए।

आज डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुख्य अतिथि डिप्टी कमांडडेंट के. आर. सी. रानीखेत कर्नल सुनील कटारिया ने करा।
इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के अध्यक्ष हरीश मनराल, सचिव हर्ष गोयल, उपाध्यक्ष हेमन्त बिष्ट, कोषाध्यक्ष उमेश बिष्ट, उप सचिव धीरज वर्मा, संरक्षक हिमांशु उपाध्याय, गोविंद बिष्ट, संजय मेहरा, धीरेंद्र बिष्ट सदस्य दीपक मेहरा, पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, पुष्कर अधिकारी, चंदन आदि उपस्थित रहे।
भरत अधिकारी एवं रितिक मैच में अंपायर और नकुल एवं चिराग स्कोरर की भूमिका में रहे।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News