Connect with us

कुमाऊँ

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वावधान में सीनियर पुरूष क्रिकेट लीग 8 मई से

रानीखेत। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की बैठक शिव मंदिर हॉल, रानीखेत में आयोजित की गई, जिसमें आगामी सत्र की गतिविधियों पर विचार विमर्श करा गया। बैठक में सी.ए.यू. के निर्देशानुसार सीनियर पुरुष वर्ग की जिला लीग प्रतियोगिता 8 मई 2022 (रविवार) से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
उपाध्यक्ष हेमन्त बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के अंतर्गत 6 क्लब रजिस्टर्ड है, जो लीग में प्रतिभाग करेंगे। कोई नया क्लब अगर क्रिकेट लीग में प्रतिभाग करना चाहता है तो एसोसिएशन कार्यालय राधा स्पोर्ट्स, रानीखेत में सम्पर्क कर सकता है। लीग प्रदर्शन के आधार पर ही जिले टीम का चयन किया जायेगा। बैठक में सर्वसम्मति से भरत अधिकारी एवं गोविंद सिंह को जिला लीग का कोऑर्डिनेटर साथ में दीपक मेहरा को टेक्निकल कॉर्डिनेटर नियुक्त करा गया।

अन्य आयु वर्गो के लिए भी एसोसिएशन द्वारा लीग अथवा ट्रायल आयोजित करवाने पर विचार विमर्श करा गया। बैठक में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के अध्यक्ष हरीश मनराल, उपाध्यक्ष हेमन्त बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, उपसचिव धीरज वर्मा, संजय बिष्ट, सुमित गोयल, दीपक मेहरा, भरत अधिकारी एवं दीप उपाध्याय उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News