Connect with us

कुमाऊँ

सीनियर पुरुष डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2022 का खिताब रानीखेत क्रिकेटर्स ने जीता

रानीखेत। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वाधान में नर सिंह ग्राउंड रानीखेत में चल रही सीनियर पुरुष डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का आज फाइनल मुकाबला रानीखेत क्रिकेटर्स और बसभीरा स्पोर्ट्स क्लब के मध्य खेला गया।
रानीखेत क्रिकटर्स ने बसभीरा स्पोर्ट्स क्लब को 5 विकेट से हराया।
बसभीरा स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.1 ओवर में 87 रन बना कर आल आउट हो गई। बसभीरा स्पर्ट्स क्लब के ओपनर अंकित बडोनी ने 34 रन बनाए और कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नही दे पाया।
रानीखेत क्रिकेटर्स के लिए सागर रावत ने 5 विकेट , विजय सिंह ने 4 विकेट और कमलेश ने 1 विकेट लिया।

87 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानीखेत क्रिकेटर्स ने 16.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया, अपनी टीम के लिए सागर रावत ने 30 रन एवं राजेन्द्र सिंह ने 22 रन अपनी टीम के लिए बनाये,
बसभीरा स्पोर्ट्स क्लब के लिए रोहित सिंह ने 3 विकेट एवं कन्हैया और प्रमोद ने 1-1 विकेट लिया। सागर रावत को उनके आलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। आज फाइनल मैच के मुख्य अतिथि आई ए एस जय किशन, जॉइंट मजिस्ट्रेट रानीखेत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं पुरस्कार वितरण करा।
इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा अध्यक्ष हरीश मनराल, उपाध्यक्ष हेमन्त बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, उप सचिव धीरज वर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश बिष्ट, संरक्षक हिमांशु उपाध्याय, गोविंद बिष्ट, संजय मेहरा, सदस्य दीप उपाध्याय, पंकज जोशी, सुमित गोयल, दीपक मेहरा, संजय सजवान, वरिष्ठ खिलाड़ी अगस्त लाल साह, धीरेंद्र बिष्ट, भास्कर बिष्ट, विजय तिवारी आदि उपस्थित रहे। भरत अधिकारी एवं रितिक मैच में अंपायर की भूमिका में रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News