Connect with us

उत्तराखण्ड

वरिष्ठ साहित्यकार,पत्रकार त्रिलोक चंद्र भट्ट ‘स्व. रामप्रसाद बहुगुणा स्मृति पुरुस्कार’ हेतु चयन समिति में सदस्य मनोनीत

हरिद्वार। उत्तराखंड शासन द्वारा वरि. साहित्यकार त्रिलोक चंद्र भट्ट को ‘स्व. रामप्रसाद बहुगुणा स्मृति पुरुस्कार’ हेतु चयन समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है।

उत्तराखंड के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरांत गैर सरकारी सदस्यों में श्री भट्ट के अलावा न्यूज18 के चीफ एडिटर अनुपम त्रिवेदी, तथा हिंदुस्तान के ब्यूरो चीफ नवीन थलेड़ी को भी समिति में सदस्य नामित किया गया है। समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार स्व. रामप्रसाद बहुगुणा की स्मृति को चिरस्थाई बनाएं रखने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 30 मई को, हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर तीन श्रेणियों में राज्यस्तरीय पुरुस्कार दिये जाने का प्रावधान है। जिसके अंतर्गत वरिष्ठ पत्रकार को 2,51,000/-
प्रौढ़ पत्रकार को 1,51,000/- हजार और युवा पत्रकार को 1,25,000/- की धनराशि और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा।
राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित होने वाली इस समिति में प्रमुख सचिव/सचिव सूचना उपाध्यक्ष तथा महानिदेशक/निदेशक सूचना सदस्य हैं। श्री भट्ट के मनोनीत होने पर नगर के साहित्य प्रेमियों, लेखकों और पत्रकारों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News