Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

मीनाक्षी

हल्द्वानी। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के ठोकर लाइन में शनिवार रात को एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला, गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के स्पष्ट निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। मौके पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी नितिन लोहनी पहुँचे हैं। फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के इलाके में पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या के कारणों की तफ्तीश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  दिवाली पर नैनीताल पुलिस का महाप्रहार, 33 वारंटी गिरफ्तार..

More in Uncategorized

Trending News