Connect with us

कुमाऊँ

अज्ञात शव मिलने से सनसनी,पुलिस जांच पर जुटी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में अज्ञात युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है, मृतक युवक के पास से गोली कारतूस के खोखे मिले हैं जिसे संभावना लगाई जा रही है कि मृतक को गोली मारी गई है पुलिस जांच में जुट चुकी है।
लाश विजिलेंस विभाग देहरादून में सेवारत अनिल पांडे के मल्लीताल गोपाला सदन में घर के बाहर से बरामद हुई है। मृतक का नाम सौरभ पांडे बताया जा रहा है । यह युवक कौन है,यहां कहाँ से आया पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस को शुरुआती जांच में अहम जानकारी मिल गई है । जिसका खुलासा कुछ देर में किया जाएगा । गृह स्वामी अनिल पांडे की नैनीताल में पत्नी व बच्चे रहते हैं । मृतक के समीप देशी तमंचा 315 बोर व उसके पास खोखा भी मिला है । घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को सुबह पता चला । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । लेकिन रात में गोली चलने की आवाज आसपास के लोगों ने नहों सुनी है । मृतक राजस्थान का निवासी बताया जा रहा है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News