Connect with us

कुमाऊँ

काली पट्टी बांधकर गिरफ्तारी देने आए रंजीत रावत समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता

रामनर/भवाली। यूपी के लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे किसानों को रौंदकर हत्या कर दी गई जिस पर रामनगर में सोमवार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत के नेतृत्व मे काली पट्टी बांधकर और मौन धारण कर कार्यालय से रानीखेत रोड, मुख्य बाजार होते हुए रामनगर कोतवाली में गिरफ्तारी दी।

इस दौरान रणजीत रावत ने कहा कि जिस तरीके से पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बयान आता है की किसान सुधर जाएं वरना हम उनको ठीक कर देंगे और कल उनके बेटे द्वारा सांस्कृतिक रूप से प्रदर्शन कर रहे किसानों को पीछे से अपनी कार से रौदा जाता है। किसानों की हत्या की जाती है और हमारी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कोघटनास्थल से जाने से रोका जाता है और उनको गिरफ्तार किया जाता है।उन सब के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में काली पट्टी पहन मौन जुलूस निकालकर अपनी गिरफ्तारी दी है। उसी के तहत रामनगर कोतवाली में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी है।

गिरफ्तारी देने वालों में नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री किशोरीलाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नरेश कालिया, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनु0 विभाग गिरधारी लाल, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, प्रदेश सचिव अनु0 विभाग ममता आर्य, उप ग्राम प्रधान लीलाधर जोशी, मंजू रेकुनी, ताईफ खान, दीपक जोशी, धारा बल्लभ पांडे, ओम प्रकाश आर्य वंशी, नदीम कुरेशी, शकील अहमद, पंकज सुयाल, कुंदन नेगी, महेंद्र आर्य, बिट्टू राणा, अतुल अग्रवाल, नवीन सनवाल, सुनील टंम्टा, भुवन चंद्र, चंदन, नवीन सुनेजा, नजाकत अली, चांद खान, प्रयाग चंद्र आदि रहे।

इधर भवाली में भी कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार का पूतला फूंका। ललितपुर में भाजपा राज्य मंत्री के पुत्र द्वारा किसानों की निर्मम हत्या के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घोड़ाखाल चौराहे पर भाजपा सरकार का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्य, नगर अध्यक्ष हितेश शाह, पूर्व पालिका अध्यक्ष दयाल आर्य,पूर्व दर्जा मंत्री खष्टी बिष्ट, सोशल मीडिया प्रभारी सीमा सिंह, मीना बिष्ट,सुजान सिंह रजवार, धनी दुमका,तरुण शाह,राकेश कुमार, हिमांशु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News