Connect with us

कुमाऊँ

भाजपा के पूर्व नगर मंत्री समेत अनेकों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश के समर्थन में आज रामलीला मैदान, सुभाषनगर में आयोजित जनसभा के दौरान रामलीला कमेटी सुभाषनगर के पूर्व अध्यक्ष सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता मधुकर बनोला, पूर्व नगर मंत्री भाजपा प्रमोद पिमोली, कमलेश बडोला, पूरन मेहरा, नानी चौहान, भुवनेश कुमार ने अपने साथियों संग कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा हल्द्वानी के विकास की प्रतीक स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के अधूरे सपनों को पूरा करने हेतु कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को सुभाषनगर क्षेत्र से भारी मतों से जीताकर भेजने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में सुमित हृदयेश ने बताया कि सुभाषनगर क्षेत्र उनका पड़ोसी है और स्व.इंदिरा जी ने हमेशा अपने पड़ोस और पड़ोसियों का ख्याल रखा है। जिसका जीता जागता प्रमाण है। प्रसिद्ध ठंडी सड़क रोड,
पानी की समस्या से परेशान सुभाषनगर क्षेत्र को ट्यूबेल सहित ओवरहैड टैंक देकर उस समस्या को भी उन्होंने दूर किया। मूलभूत सुविधाओं से वंचित इस क्षेत्र को स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश ने सारी सुविधाओ से सम्पन्न बनाया और अब आगे अपने पड़ोस का ख्याल रखना मेरी प्राथमिकता में रहेगा।
जनसभा की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने की। इस दौरान विक्की त्रिपाठी, मनीष मटियानी, शांति दौसाद, पुष्पा कुँवर, पलक दानु, दीप पाठक, हरीश परगाई, सतनाम सिंह, हर्षित जोशी, कैलाश कुँवर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News