Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार प्रतिशोध एवं द्वेष की भावना से प्रेरित होकर सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का उत्पीड़न प्रवर्तन निदेशालय ईडी के माध्यम से किया जा रहा है। यह बेहद गलत है। इसका वह विरोध करते हैं।कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में चौघानपाटा में केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए द्वेष की राजनीति कर रही है। जिसको कतई सहन नहीं किया जाएगा।

नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी दबाव से डरने वाली नहीं है।भाजपा सरकार के इस तरह के रवैये का हमेशा विरोध करेगी।प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,दीपांशु पाण्डेय,लता तिवारी,संजय दुर्गापाल,वैभव पाण्डेय,राहुल अधिकारी,धीरेन्द्र गैलाकोटी,हेम तिवारी,राबिन भण्डारी, संदीप बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय,जया जोशी,अख्तर हुसैन,रमेश नेगी आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ और केदारनाथ धाम वीआईपी दर्शन: श्रद्धालुओं को देने होंगे 300 रुपए
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News