Connect with us

Uncategorized

देहरादून में यहां नाकाबन्दी के दौरान बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़, चार बदमाश गिरफ्तार



देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में नाकाबन्दी के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने 11 साल से वांटेड बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तीन अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान कुख्यात बदमाश के पैर में गोली लगी है।


11 साल से वांटेड बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शुक्रवार देर रात क्लेमेंटाउन क्षेत्र में नाकाबन्दी के दौरान पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें कुख्यात 11 साल से वांटेड बदमाश और गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर पर दो और बदमाश एहसान के लगी एक गोली लगी है।

चार बदमाशों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के स्कॉर्पियो वाहन को भी बरामद कर लिया है। इसके साथ ही बदमाशों के कब्जे से पिस्टल, तमंचे भी बरामद हुए हैं। बता दें कि आरोपी फैज़ान उर्फ फिल्टर सहारनपुर से 5000 का इनामी बदमाश है। जो कि 11 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था।

बदमाश फैज़ान पर 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज
11 साल से वांटेड बदमाश फैजान पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर दो साल पहले भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज है। आरोपी शमीम पर भी 12 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि आरोपी एहसान पर चार मुकदमे दर्ज हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर खुद एसएसपी देहरादून अजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल प्रदीप के पैर में भी एक गोली लगी है। घायल पुलिस कांस्टेबल और बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  पिरान कलियर में भीषण सड़क हादसा, खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा, लोगों ने किया हंगामा

More in Uncategorized

Trending News