Connect with us

कुमाऊँ

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सचिन गुप्ता ने व्यापारियों से वोट और सपोर्ट मांगा

हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सचिन गुप्ता ने आज मीरा मार्ग, कारखाना बाजार, मंगल पड़ाव रेलवे बाजार,रोडवेज के आसपास के एरिया में ताबड़तोड़ जनसंपर्क कर व्यापारियों से वोट और सपोर्ट के साथ आशीर्वाद मांगा।

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सचिन गुप्ता ने कहा की वह व्यापारिक हितों के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न किसी भी कीमत में सहन नही किया जायेगा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष उम्मीदवार सचिन को व्यापारियों का अपार समर्थन मिला।

इस मौके पर व्यापारी नेता कन्नू परगाई, हेमंत कुमार भय्यू, समाजसेवी हेमन्त साहू,अतुल गुप्ता,गाँधी, विपिन गुप्ता, योगेन्द्र साहू, विशाल भारती,रवि कुमार, नरेंद्र कुमार, साहिल राज, संदीप यादव, हैप्पी महेश्वरी आदि समर्थन में जुटे रहे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News