Connect with us

कुमाऊँ

स्याही देवी मंदिर समिति ने की माँ दुर्गा माता की मूर्ति स्थापना

अल्मोड़ा। नवरात्रि के प्रथम दिन जिले के शीतलाखेत,स्याही देवी सिद्धपीठ मंदिर में स्याही देवी मंदिर समिति द्वारा माँ दुर्गा माता रानी की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान माता रानी की भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। मूर्ति स्थापना से ग्रामीण वासियों एवं स्याही देवी मंदिर समिति के सदस्यों ,कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों व स्याही देवी मंदिर समिति के सदस्यों ने माता रानी का भव्य स्वागत किया।

कलश यात्रा में जहां एक ओर बड़े बुजुर्ग महिलाएं, और पुरुष दिखे वहीं दूसरी ओर छोटे-छोटे बच्चे भी राधा-कृष्ण की वेशभूषा में कलश यात्रा की शोभा को बढ़ाते दिखाई दिए। इस मौके पर अध्यक्ष-मुकेश रौतेला, पान सिंह बिष्ट,कैलाश नाथ,पंकज गोस्वामी, संजय सिंह बिष्ट,कृपाल सिंह बिष्ट,गौरव गोस्वामी,नीरज गोस्वामी,राजेन्द्र बोनाल,संजय ग्वाल,जगदीश,नाथ गोस्वामी,राजेन्द्र सिंह बिष्ट,पंकज पाठक,हेम पाठक,हरीश जोशी,कमल बिष्ट,दीपक परिहार,राजू फिरमाल,चंदन फिरमाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News