Connect with us

गढ़वाल

शव ले जाने के परिजनों से वसूले छह हजार

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर पौड़ी जिले के श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज की मौत हो गई। परिजन डेथ सर्टिफिकेट मिलने के चार घंटे तक शव एंबुलेंस से ले जाने के लिए भटकते रहे। इसके बाद एंबुलेंस न मिलने के चलते परिजनों ने प्राइवेट एंबुलेंस की।

खबर है कि एंबुलेंस चालक ने कोविड का हवाला देते हुए 3 किलोमीटर दूर अल्केश्वर घाट तक शव ले जाने के लिए 6 हजार रुपए वसूले। खबर में खास बात ये भी है कि प्राइवेट एंबुलेंस के मालिक का मोबाइल नंबर परिजनों को बेस अस्पताल की मोर्चरी से ही मिला। परिजन प्राइवेट एंबुलेंस से अल्केश्वर घाट ले गए,, एंबुलेंस चालक ने पहले परिजनों से 6 हजार रुपए की मांग की। मामले में उपजिलाधिकारी रविद्र सिंह का कहना है कि यह बड़ा ही संवेदनशील मामला है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो प्राइवेट एंबुलेंस चालक पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News