Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

श्रीआनंद आश्रम के तत्वावधान में बाबा नीब करोरी वृद्धाश्रम का छठा स्थापना दिवस मनाया

हल्द्वानी।श्रीआनंद आश्रम के तत्वावधान में बाबा नीब करोरी वृद्धाश्रम का छठा स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि दीपक रावत आयुक्त,कुमाऊं मंडल और अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती बेला तोलिया जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद तोलिया उपस्थित रहे। इतिहास में प्रथम बार चंद राजवंश के संस्थापक महाराजा सोम चंद की स्मृति में चंदवंश की बहु कनक चंद की पहल से संस्था द्वारा “चंद रत्न पुरस्कार” से 4 अति श्रेष्ठ और ओजस्वी व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। जिसमें पदम् यशोधर मठपाल (साहित्यकार,रॉक व केव आर्ट संरक्षणवादी),कर्नल मनोहर सिंह चौहान (वीर चक्र व सेना मेडल प्राप्त, वर्तमान में सोशल वर्क),मास्टर समृद्घ चंद ठाकुर(अंतरराष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी) और लक्ष्य सेन(अंतराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी) को चंद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस दौरान पुरस्कार के तौर पर सॉल, सम्मान पत्र,ट्रॉफी,पौधा और 11 हजार रुपए की धनराशि भेंट की गई। समाज की उन्नति और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे 4 कुशल प्रतिभाशाली व्यक्तित्व , श्रीमती आशा शैली को साहित्य के क्षेत्र में,श्रीमती शांति जीना को कन्या विवाह और शिक्षा के क्षेत्र में आचार्य पुष्कर चन्द्र भट्ट , को धार्मिक उत्थान के क्षेत्र में डॉ. कृष्णा साह को चिकित्सा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।
इसके साथ एक विशिष्ट सम्मान से गोमूत्र क्रांति के संस्थापक प्रदीप भंडारी को गोमूत्र से आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के लिये और
रोहित जोशी को बेहतरीन कार्यकर्ता के रूप में कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

सभी पुरस्कार कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और संस्था अध्यक्ष श्रीमती कनक चंद द्वारा सयुक्त रूप से दिया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ हवन से हुआ फिर सुंदर कांड और भजनों की प्रस्तुति हुई। सम्मान कार्यक्रम के बाद छोलिया नृत्य से कार्यक्रम का समापन हुआ। भजन मंडली ने शमा बांध दिया जिसमें सभी भक्त झूमने को मजबूर हो गए।

यह भी पढ़ें -  50 हजार रूपये की रिश्वत लेते विपणन अधिकारी को पकड़ा रंगे हाथ

मुख्य अतिथि ने श्रीमती कनक चंद की पहल में प्रारंभ किये गए चंद रत्न पुरस्कार की भूरी-भूरी प्रशंसा की और पुरस्कार और सम्मान प्राप्त सभी व्यक्तियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही वृद्ध जनों की शानदार तरीके से सेवा करने के लिए श्री आनंद आश्रम परिवार की प्रशंसा भी की। कार्यक्रम में आश्रम अध्यक्ष श्रीमती कनक चंद ने मुख्य अतिथि,अति विशिष्ट अतिथि तथा उपस्थित सभी जनों का हार्दिक धन्यवाद प्रेक्षित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी सम्मानित जन को पौधा गमले सहित भेंट किया गया जिसका सहयोग वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट द्वारा व्यक्तिगत तौर पर किया गया।

कार्यक्रम में मदन सिंह बिष्ट ,मनीष चंद, सूचना विभाग अधिकारी, सुमित्रा प्रसाद,आशा शुक्ला,प्रमोद तोलिया, नारायण पलड़िया , शक्ति प्रसाद सकलानी नारायण मठपाल, सुशील भट्ट , अजय चौहान , रवि दुर्गापाल ,श्रीमती दीप्ति खर्कवाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News