Connect with us

राजनीति

कोरोना आपदा में जुटे कर्मचारियों को सराहा

हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश खुल्बे ने एक बयान जारी कर कोरोना आपदा प्रबंधन में दिन-रात एकजुट होकर कार्य कर रहे कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा सभी अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं, चिकित्सकों, नर्सों, चिकित्सा कर्मियों पुलिस के जवानों व अधिकारियों, एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी, जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसएसपी व जिलाधिकारी के सेवा भाव की सराहना की जाती है। चुनौतियां और बाधाएं कई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में सरकार सभी बाधाओं को दूर करने में प्रयासरत है और शीघ्र सभी के सहयोग से इनको दूर कर लिया जायेगा।

उन्होंने जनमानस से अनुरोध किया कि कोरोना से लडाई में संक्रमण श्रंखला तोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दें और मास्क पहने रखें, अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। लोगों को प्रेरित करें कि कोरोना को हल्के में न लें। आपसी सहयोग से ही हम सब कोरोना को हराने में सफल होगें।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News