Connect with us

कुमाऊँ

स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार,54.10 ग्राम स्मैक बरामद

नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ता आ रहा है, इसको रोकने के लिए हर जिले की पुलिस अपने-अपने जिले में नशे के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है। बावजूद इसके नशा कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है । नैनीताल जिले की एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के द्वारा जनपद में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत डॉ जगदीश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन में प्रमोद शाह क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में मनोज रतूड़ी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/सेवन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रात को चेकिंग के दौरान देवेंद्र बिष्ट चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव के द्वारा कोतवाली हल्द्वानी के द्वारा रामलीला ग्राउंड हल्द्वानी से 1व्यक्ति, निवासी दरऊ किच्छा के कब्जे से 54.10 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस संबंध में स्मैक तस्कर ,अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News