Connect with us

कुमाऊँ

सामाजिक कार्यकर्ता व कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने किया रक्तदान

टनकपुर। शहर के सामाजिक कार्यकर्ता व कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी ने विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल चंपावत में रक्तदान किया।
श्री चौधरी जी ने और लोगों से भी रक्तदान करने की अपील की है।अनिल चौधरी पिंकी ने कहा रक्तदान महादान है।इससे बड़ा दान इस मनुष्य जीवन में कोई दूसरा नहीं हो सकता है। आगे अनिल चौधरी पिंकी ने पर्वत प्रेरणा न्यूज को बताया कि विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को इसलिए मनाया जाता है।क्योंकि इस दिन नोबेल पुरस्कार विजेता कार्ल लेडइंस्टाइन का जन्म हुआ था। जिनको ए. बी.ओ. ब्लड ग्रुप सिस्टम खोजने का श्रेय मिला है। ब्लड ग्रुप्स का पता लगाने वाले कार्ल लेडइंस्टाइन के जन्म दिन के अनुसार ही 14 जून को हर वर्ष विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। कार्ल लेडइंस्टाइन के द्वारा ब्लड ग्रुप्स का पता लगाए जाने से पहले तक ब्लड ट्रांसफ्यूजन बिना ब्लड ग्रुप के ही मालूम होता था। इस खोज के लिए कार्ल लेडइंस्टाइन को सन 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News