Connect with us

कुमाऊँ

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की रोड शो में तिरंगे के अपमान होने की सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत,जांच के दिए आदेश

हल्द्वानी।यहां बीते दिन रविवार को हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो में तिरेंगे के अपमान का मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आज सिटी मजिस्ट्रेट से तिरेंगे के अपमान की शिकायत की है, शिकायत मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं।आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो में बीते दिन रविवार को झाड़ू के साथ तिरेंगे के लिपटे होने की कई तस्वीरें सामने आई हैं। कोई तिरंगे को झाडू के साथ लिपटाए है तो कोई गले में लटकाए है। ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक़ यदि तिरेंगे का अपमान जांच में सही साबित हुआ तो प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी, जहां अरविंद केजरीवाल कल देश को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हुए दिखाई दिए।लोगों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के रोड शो में तिरंगे का खुलेआम अपमान हुआ, जहां तस्वीरों में तिरंगा लोगों के हाथ में झाड़ू के साथ लिपटा नज़र आ रहा है जिसके बाद हल्द्वानी के सामाजिक कार्यकर्ताओं में भी गुस्सा साफ नजर आ रहा है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News