Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी निवासी सेना का जवान सड़क हादसे में हुआ शहीद

हल्द्वानी। सिक्किम के जेमा में हुए सड़क हादसे में तीन जेसीओ समेत 16 जवान शहीद हुए हैं, जिनमें उत्तराखंड का भी एक जवान शामिल हैं, जो कि इस सड़क हादसे में शहीद हो गया है। रविंद्र सिंह थापा जो कि पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में सेना का वाहन पलटने पर वह सड़क हादसे में शहीद हो गए हैं, मूलतः पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला के रहने वाले रवींद्र सिंह के परिवार में पत्नी कमला देवी, एक बेटा पीयूष (10) और एक बेटी इशिका (3) हैं। शहीद का परिवार वर्तमान में पंचायत घर क्षेत्र रामपुर रोड हल्द्वानी में रहता है।
रवींद्र सिंह के बड़े भाई लोकेंद्र भी सेना में, जबकि छोटे भाई दशरथ थापा लोक निर्माण विभाग में कार्यरत हैं। जिला पंचायत सदस्य जीवन ठाकुर ने बताया कि रवींद्र सिंह काफी मिलनसार थे। जीआईसी पय्यापौड़ी से 12वीं करने के बाद वह सेना में भर्ती हो गए थे। जवान के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट हल्द्वानी के सुमित हृदेश, बंशीधर भगत, हरीश धामी और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शोक जताया है। वही परिवार में कोहराम मच गया है तथा रामपुर रोड क्षेत्र में जहां शहीद सैनिक का परिवार रहता है उसके आसपास शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News