Connect with us

कुमाऊँ

गंदगी हटाए जाने को लेकर नगर पंचायत ईओ को सौपा ज्ञापन

बनबसा। राजकीय महाविद्यालय बनबसा के सामने गंदगी का ढेर लगा होने से आवागमन करने वाले छात्र छात्राओं को खासी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है l गंदगी को साफ़ कराये जाने की मांग को लेकर छात्रों ने छात्र नेता निखिल गुप्ता के नेतृत्व में अधिशाषी अधिकारी प्रियंका रैकवाल को ज्ञापन सौपा l

छात्र नेता निखिल गुप्ता ने कहा डिग्री कालेज के सामने मैदान में पूरे नगर का कूड़ा कचरा डाला जा रहा है l जिसके चलते कालेज आने जाने वाले छात्र छात्राओं सहित स्थानीय लोगो को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसको लेकर आज ईओ को ज्ञापन सौपा गया है l उन्होंने कहा ईओ प्रियंका रैकवाल ने कूड़े को जल्द हटाने का आश्वासन दिया है l

ज्ञापन में निखिल गुप्ता, नामांशु, दिव्या, कशिश, सचिन सिंह, अजय चंद, साक्षी, जतिन चंद, दिव्या जोशी, दीपक भंडारी, अजय रावत सहित तमाम लोगो के हस्ताक्षर है l

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News