Connect with us

कुमाऊँ

बढ़ते कोविड संक्रमण को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा ने की मुख्यमंत्री से बात

हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप और आमजन को हो रही परेशानी का संज्ञान लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड तीरथ सिंह रावत से फ़ोन पर वार्ता की।

नेताप्रतिपक्ष ने कहाँ की कोरोना संक्रमण के उपचार में लाभकारी #Remdesivir इंजेक्शन की कुमाऊँ सहित पूरे उत्तराखंड में भारी कमी है, हल्द्वानी कुमाऊँ का बेस है और सुशीला तिवारी हॉस्पिटल कुमाऊँ का डेडिकेटेड कोविड केअर हॉस्पिटल है। जिस कारण कोरोना मरीजों का लोड सुशीला तिवारी सहित हल्द्वानी के अन्य हॉस्पिटल में भी कोरोना मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और उपचार के लिये आवश्यक Remdesivir इंजेक्शन और जरूरी दवाओं की कमी हो रही है। अविलंब इंजेक्शन सहित सभी आवश्यक दवाओं को उपलब्ध करवाया जाना चाहिये।


इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये सभी चिकित्सालयों में अधिक से अधिक वेंटिलेटर और ICU बेड बढ़ाने सहित ऑक्सीजन की पूर्ण व्यवस्था कर आमजन को सुविधा मुहैया करवानी चाहिये। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने नेताप्रतिपक्ष को आश्वस्त किया कि Remdesivir इंजेक्शन की कमी को शीघ्र दूर कर बाकी सभी विषयों पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News