Connect with us

कुमाऊँ

उत्तराखंड राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों का विशेष योगदान:आशा

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री आशा शुक्ला ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी है।साथ ही शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य की आवधारणा पर जोर दिया है। कहा कि निश्चित रूप से इन इक्कीस वर्षों में उत्तराखण्ड राज्य ने बहुत प्रगति की है, लेकिन अभी भी हमारे सामने बहुत सी चुनौतियां खड़ी हैं। इन चुनौतियों का सामना सभी को मिलकर करना चाहिए।

आशा ने कहा यहां की महिलाओं, नौजवानों, किसानों तथा सभी समुदायों की सम्मिलित भागीदारी से उत्तराखण्ड की प्रगति तथा समृद्धि सम्भव है।उन्होंने राज्य के समग्र विकास व शहीदों के सपने साकार करने के लिए सभी से मिलजुलकर काम करने की अपेक्षा जताई है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News