Connect with us

कुमाऊँ

ओलंपिक खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स एसोसिएशन हल्द्वानी ने बधाई दी

हल्द्वानी। विश्व की सबसे बड़ी खेल स्पर्धा ओलंपिक 2020 में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को हल्द्वानी स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने शुभकामना संदेश प्रेषित किया है ।आज टोक्यो ओलंपिक 2020 के उद्घाटन के अवसर पर हल्द्वानी स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने समस्त प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी है। इस अवसर पर बोलते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक मैं हमें ट्रैक एंड फील्ड के साथ-साथ हाकी ,तीरंदाजी, निशानेबाजी ,मुक्केबाजी ,कुश्ती ,बैडमिंटन जैसे कई खेलों में हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन विश्व स्तरीय है और इस बार हमें पूरी आशा है कि हमारे देश को 8-10 स्वर्ण पदक अवश्य मिलेंगे।

संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सिंह बोरा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को उनके प्रदर्शन से बहुत आशाएं हैं निसंदेह इस बार हम ट्रेक एण्ड फील्ड में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। एसोसिएशन के सचिव गोपाल बेलवाल , उपाध्यक्ष के आर पाण्डे,संदीप गुप्ता, राकेश गुप्ता ,गुरमीत सिंह मान ,शंकर भंडारी और मुकेश पाल ने भी ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना बधाई संदेश भेजा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News