Connect with us

कुमाऊँ

एसएसपी पंकज भट्ट का नाम लेकर धमकाया, पत्रकार पर जानलेवा हमला

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र, भुजियाघाट से पहले एक युवक ने आज एनयूजे उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान एनयूजे के अन्य पदाधिकारियों ने किसी तरह उनकी जान बचाई।
बता दें की हमलावर ने धमकी देते हुए कहा जानते नहीं मेरा नाम दीपक भट्ट है, मैं अम्बिका मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर चलाता हूँ। कुसुमखेड़ा में मेरा ऑफिस है।मेरा कोई कुछ नहीं उखाड़ पायेगा, क्योंकि एसएसपी मेरे अपने पंकज भट्ट हैं। आपको बता दें एनयूजे की टीम संगठन के काम से नैनीताल जा रही थी, भुजीयाघाट से पहले जैसे ही चाय पीने रुकी तो उक्त हमलावर ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक पर,गाली गलौज कर हाथापाई करनी शुरू कर दी। जिस पर अन्य पत्रकार साथियों ने बीच बचाव किया। और वहां से बिना कुछ कहे चल दिये, इस दौरान पत्रकार ईश्वरी दत्त भट्ट, धर्मानंद खोलिया, उर्बा दत्त, मदन मोहन पाठक आदि मौजूद थे। मामले की मौखिक जानकारी काठगोदाम थाने को दे दी गई है। सभी पत्रकारों का अनुरोध है की एसएसपी महोदय का नाम लेकर ऐसे धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाय, साथ ही मामले की जांच के लिए पुलिस से आवश्यक करवाई करने की मांग की जा रही है। इस घटना के बाद पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News