Connect with us

कुमाऊँ

खड़े-खड़े अपने-आप जल उठी बाइक

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सुबह-सुबह बाइक जलने का एक मामला सामने आया है बता दे कि मल्लीताल अयारपाटा क्षेत्र में स्थित अरोमा होटल के पास सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल में बृहस्पतिवार सुबह-सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलने पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस के चीता मोबाइल प्रभारी ललित मोहन कांडपाल और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और छोटे फायर टेंडन की मदद से आग बुझाई।

आग बाइक संख्या यूके04यू-1349 में लगी थी। आग बुझाने के बावजूद बाइक काफी हद तक खाक हो गई। आग लगने का कारण अज्ञात है। यह किसी असामाजिक तत्व की हरकत अथवा किसी कोई कारण से भी हो सकती है और जिस प्रकार से बाइक में आग लगी इसको देखते हुए अभी पुलिस छानबीन कर रही है और अभी तक इस बाइक के ऊपर अपना किसी ने मालिकाना हक नहीं जताया है।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News