Connect with us

Uncategorized

स्टेट प्रेस क्लब चुनाव : विश्वजीत एक बार फिर बने अध्यक्ष, बसंत निगम बने महामंत्री, CM ने दी बधाई

सीएम धामी धामी ने दी स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखण्ड के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टेट प्रेस क्लब उतराखण्ड के चुनाव में विश्वजीत नेगी को दोबारा अध्यक्ष और बसंत निगम को महामंत्री चुने जाने पर शुभकामनाएं दी है.

सीएम धामी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि स्टेट प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए आदर्श पत्रकारिता को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे.

सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुंचाने में बनेंगे सहयोगी

सीएम धामी ने कहा कि मीडिया सरकार की योजनाओं और नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है. मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि स्टेट प्रेस क्लब सरकार की योजनाओं और नीतियों को नियमित रूप से आम जन तक पहुंचाने का काम करने में सहयोगी बनेगा

Ad
यह भी पढ़ें -  रुड़की में दिनदहाड़े अवैध खनन: सोलानी नदी से बेखौफ दौड़ रही रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

More in Uncategorized

Trending News