Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में खुलेआम पटाखा बेचने पर लगी रोक

हल्द्वानी में इस बार दीपावली के मौके पर बाजार में पटाखा नही बेच सकेंगे। जिसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं, बाजार के भीतर इस बार पटाखा बाजार नहीं लगेगी पुलिस और प्रशासन ने यह तय किया है साथ ही आतिशबाजी के लिए प्रशासन और अग्निशमन विभाग मिलकर एक स्थान तय करेगा और दीपावली से तीन दिन पूर्व आतिशबाजी बेचने की अनुमति प्रदान की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह का कहना है की जिलाधिकारी के निर्देश पर हल्द्वानी शहर और उसके आसपास सभी पटाखा बेचने वाले होलसेलर दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त कर उन्हें खाली करने के निर्देश दिए गए थे और जिनको चेक भी किया गया था अब दीपावली से तीन दिन पूर्व प्रशासन तय करेगा की आतिशबाजी का बाजार कहां लगेगा और अग्निशमन विभाग सहित अन्य विभागों की एनओसी के बाद ही पटाखे बेचने की परमिशन दी जाएगी।
ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के बाजारों पर पुलिस का पहरा! ड्रोन से निगरानी, 133 कैमरों की नजर में रहेंगे बाजार, 8 जगह दमकल तैनात

More in उत्तराखण्ड

Trending News