Connect with us

गढ़वाल

अश्लील मैसेज भेजने पर दर्ज कराया मुकदमा

राजधानी देहरादून में एक महिला ने पति के ऊपर अश्लील मैसेज भेजने का मुकदमा दर्ज करा दिया। बता दे कि महिला देहरादून के रायपुर निवासी है। उसने रायपुर थाना पुलिस को तहरीर दी कि वैवाहिक मतभेद के कारण उनका केस कोर्ट में विचाराधीन है। महिला ने आरोप लगाया है कि पति कई दिनों से उसे आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है। इसी डर से वह ज्यादातर अपना मोबाइल बंद रखती है। 29 जनवरी की रात भी जब उसने अपना मोबाइल खोला तो उसके पति का आपत्तिजनक मैसेज आया हुआ था। महिला का अरोप है कि पति उसे लगातार परेशान कर रहा है। पति घर में घूसने की कोशिश कर रहा है और कई बार उसे धमकी दे चुका है। एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News