Connect with us

कुमाऊँ

सुमित ने घर-घर जाकर बुजुर्गों से मांगा आशीर्वाद

हल्द्वानी। 59- विधानसभा हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने मंगलवार को भी दिन की शुरुआत अपने बूथ अंतर्गत क्षेत्र वेलेजली लॉज मे डोर टू डोर जनसंपर्क करके की।
बता दे कि सुमित वार्ड 20 के निवासी होने के साथ साथ कांग्रेस संगठन के वार्ड 20 के अध्यक्ष भी है। वेलेजली लॉज क्षेत्र इसी बूथ के अंतर्गत आता है। सुमित हृदयेश ने वेलेजली लॉज मे घर-घर जाकर बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर 14 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान पार्षद डेविड, देवकी बिष्ट, दीपा खत्री, रवि सागर, माइकल प्रताप, मोहित कुँवर, जगदीश शर्मा, हेम चंद्र बेलवाल, मोंटू दिवाकर ने डोर टू डोर जनसपंर्क मे अपना सहयोग प्रदान कर सुमित हृदयेश को भारी मतों से वेलेजली क्षेत्र से जीताकर भेजने का भरोसा दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News