Connect with us

कुमाऊँ

सुमित हृदयेश ने दिया अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराने का भरोसा

हल्द्वानी। 59 विधानसभा सीट हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद युवा कांग्रेस नेता सुमित हृदेश ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। रविवार को स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुमित हृदयेश ने कहा कि वह हल्द्वानी महानगर में रुके हुए तमाम विकास कार्यों को पूर्ण करने व स्वर्गीय इन्दिरा हृदयेश के सपने को साकार करेंगे। उन्होंने खासतौर पर आईएसबीटी,चिड़ियाघर, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम तथा रिंग रोड जैसे तमाम अधर में लटके हुए कार्यों को पूरा कराने का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि अव्यवस्थित शहर के अंतर्गत जितनी भी खराब सड़कें हैं और डबल इंजन की सरकार में बंद पड़े विकास कार्य हैं, उन्हें आप सभी के सहयोग से पूर्ण करने का मुझे शुभ अवसर प्राप्त हो गया है। भावुक होकर सुमित ने पुनः पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

सुमित ने दावे के साथ कहा कि नैनीताल जिले की छह की छह सीटें इस बार कांग्रेस की झोली में जाएंगी। ऐसा उन्हें अभी से प्रतीत होने लगा है। पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल और महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल आदि भी मौजूद थे। इससे पूर्व स्वराज आश्रम पहुंचे सुमित हृदेश का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News