Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी अतिक्रमण मामले में चल रहे सर्वे कार्य को रोका गया, रेलवे से मांगा नक्शा

हल्द्वानी। शहर के बनभूलपुरा इलाके में सर्वे कार्य को एक बार फिर से रोक दिया गया है बता दें कि इस बार सर्वे कार्य को रेलवे के द्वारा नक्शा देने के बाद ही शुरू किया जाएगा जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा में रेलवे अतिक्रमण मामले पर चल रही सीमांकन की कार्रवाई को फिलहाल रोक दिया गया है।

जिला प्रशासन की टीम ने 9 जगहों पर सर्वे किया, लेकिन अब जिला प्रशासन ने डीआरएम रेलवे से नक्शे और दस्तावेजों की मांग की है जिसके आधार पर फिर से सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। जिला प्रशासन की टीम ने डीजीपीएस सिस्टम के माध्यम से कई जगहों पर सर्वे पूरा कर लिया है। लेकिन अब सीमांकन के काम को आगे बढ़ाने के लिए रेलवे के नक्शा और दस्तावेजों की जरूरत है।

जिलाधिकारी नैनीताल की तरफ से रेलवे के इज्जतनगर मंडल डीआरएम को पत्र लिखकर जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं, रेलवे के नक्शे और दस्तावेज मिलने के बाद डीजीपीएस सिस्टम के जरिए फिर से सर्वे का काम शुरू किया जाएगा फिलहाल इस काम को रोक दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News