Connect with us

कुमाऊँ

हेमेश को टिकट मिलने की खुशी में मिठाई बांटी

टनकपुर। पूर्व विधायक हेमेश को चंपावत विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर टनकपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी में मिठाई बांटी। पार्टी ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को लगातार पांचवीं बार चंपावत विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। टनकपुर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नीरज मिश्रा,सभासद योगेश पाण्डेय,सभासद अमित भट्ट टीटू,सूरज बोहरा,संजय साह,नन्दू सक्सेना, श्याम कुमार,करण सिंह, राहुल कुमार मस्सा, रूपेश कुमार, अशोक मुरारी, जगदीश बिष्ट, आसिफ खान,बच्चन सिंह महर , गजेंद्र पाल, श्याम कठायत, गिरीश नरियाल, सुनील बाल्मीकि,वकील अंसारी,आदिल सिद्दीकी,चन्दन बिष्ट, आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से ढोल नगाड़ों के साथ खुशियां मनाई।

इस दौरान नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी ने पर्वत प्रेरणा न्यूज को बताया भाजपा सरकार उत्तराखंड में अबकी बार साठ पार का जो दावा कर रही है। यह केवल उसका भ्रम है जो केवल कुछ समय बाद सपना बनकर ही रह जाएगा। इस बार उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जिसका रिजल्ट 10 मार्च 2022 को उत्तराखंड की जनता भाजपा सरकार को देने जा रही है।

संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News