Connect with us

कुमाऊँ

यहां पकड़ा 15 फीट लम्बा अजगर, क्षेत्र में मची हड़कंप

लालकुआ। बिंदुखत्ता क्षेत्रअंतर्गत खुरपियाखत्ता में आज एक 15 फीट लंबा अजगर दिखाई देने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को खुरियाखत्ता के एक आवासीय परिसर के पास विशालकाय अजगर दिखाई दिया। जिसको देखकर लोग दहशत में आ गये। अजगर स्थानीय निवासी हीरा सिंह मेहरा के घर के पास था। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल वन विभाग गौला रेंज को दी। सूचना मिलने पर वन आरक्षी पान सिंह मेहता तथ वन कर्मी हरीश शर्मा साजो—सामान के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद इस सांप का रेस्क्यू किया गया और वन ​विभाग के कार्मिक इसे अपने साथ ले गये। अजगर लगभग 15 फीट लंबा खास प्रजाति का था।

रिपोर्ट- प्रेम सिंह दानू

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News