Connect with us

कुमाऊँ

वन भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण में प्रशासन का चला बुलडोजर

नैनीताल। बारापत्थर क्षेत्र में सालों से वन विभाग की भूमि पर हो रहें अवैध अतिक्रमण पर आखिरकार प्रशासन का बुलडोजर चल ही गया। गुरुवार को कुमाऊं कमिश्नर के आदेश के बाद उपजिलाधिकारी प्रतीक जैन के नेतृत्व में पालिका प्रशासन व वन विभाग की टीम ने बारापत्थर क्षेत्र में वन विभाग के भूमि पर घोड़ा संचालकों द्वारा लंबे समय से किए गए कच्चे व पक्के अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

गौरतलब हो कि बीते दिनों कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शहर के बारापत्थर क्षेत्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर रावत ने बारापत्थर क्षेत्र में वन विभाग की भूमि में घोड़ा चालकों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर वन विभाग, नगर पालिका व झील विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को अगले 3 दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
जिसके बाद बुधवार को नगर पालिका के कर्मचारियों ने बारा पत्थर क्षेत्र में मुनादी कर घोड़ा चालकों से शाम तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। जिसके बावजूद भी लोगों ने अतिक्रमण नही हटाया। जिस पर गुरुवार को टीम ने पालिका की टीम द्वारा अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।

एसडीएम प्रतीक जैन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा। बताया कि अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी है की समय से अतिक्रमण को हटा दिया जाए।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News